चाय की दुकानों पर चर्चा होगी राहुल और प्रियंका गाँधी के संघर्ष की- शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 121 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
चाय की दुकानों पर कांग्रेस के पक्ष में लोग बात करने लगे हैं। इसे और संगठित करने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस कल 6 नवम्बर से मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद की जयन्ती 11 नवम्बर तक चाय की दुकानों पर कांग्रेस पार्टी के संघर्ष पर बात करेगी। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 121 वीं कड़ी में कहीं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में लोगों को बताया जाएगा कि सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन के पुलिस दमन में मारे गए लोगों के साथ सिर्फ राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ही खड़ी हुईं। दूसरे दलों के नेता उनके साथ खड़े नहीं हुए। यहाँ तक कि दूसरे दलों के मुस्लिम नेताओं के उत्पीड़न पर भी कांग्रेस ही मुखर होकर आवाज़ उठा रही है। उनकी अपनी पार्टियां भी उनसे दूरी बना चुकी हैं। इस अभियान में यह भी बताया जाएगा, भाजपा सरकार संविधान की प्रस्तावना में इंदिरा गाँधी द्वारा जोड़े गए समाजवादी और सेकुलर शब्द को हटाना चाहती है। इस साज़िश को सिर्फ़ कांग्रेस ही नाकाम कर सकती है। इसमें क्षेत्रीय दलों की कोई भी भूमिका नहीं हो सकती। इसलिए संविधान बचाने के लिए सभी को कांग्रेस को वोट देना चाहिए।
इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि जब तक मुस्लिम समाज
एकतरफा कांग्रेस को वोट देता था तब तक भाजपा का कोई वजूद उत्तर प्रदेश में नहीं था। जैसे-जैसे मुसलमान कांग्रेस से दूर होते गए भाजपा मजबूत होती गयी। वहीं तब कांग्रेस राजस्थान, बिहार, असम, महाराष्ट्र और
पॉण्डीचेरी में मुस्लिम मुख्यमन्त्री बनाकर समाज को सत्ता में भागीदारी भी देती थी। लेकिन उत्तर प्रदेश जहाँ 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है वहाँ मुसलमानों से वोट लेनी वाली ग़ैर कांग्रेसी दलों ने कभी किसी मुसलमान को उपमुख्यमंत्री तक नहीं बनाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

28 minutes ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

4 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

23 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

24 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

24 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago