राम देखे सिया को सिया राम को अखियां लड़ी की लड़ी रह गई
भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बरहज तहसील के भागलपुर ग्राम में राम कथा के दूसरे दिन राम लक्ष्मण के जनकपुर पहुंचने पर मिथिला धन्य हो गई। गुरुदेव के पूजन अर्चन के लिए राम लक्ष्मण पुष्प वाटिका में पुष्प लेने जाते हैं। जहां राम देखे सिया को सिया राम को चारों अखियां लड़ी की लड़ी रह गई।
भागलपुर की पावन धरा पर प्रवचन के दूसरे दिन कथा वाचिका नीलम गायत्री द्वारा जनकपुर में राम लक्ष्मण के पहुंचने पर वहां का वातावरण किस प्रकार बदल जाता है। भक्तिमय हो जाता है। इसका वर्णन अति सुंदर मनभावन रूप में किया। उन्होंने कहा की भगवान को अगर श्रद्धा पूर्वक बुलाया जाए तो उनके पिता भी आ जाते हैं। जिस प्रकार भगवान राम, लक्ष्मण जनकपुर में जाते हैं और वहां स्वयंवर होता है तो राजा दशरथ भी वहां पहुंचते हैं, यानी कि भगवान राम के पिता भी वहां विराजमान हो जाते हैं। तो भक्त के बस में भगवान है। बस उसे निश्चल याद करने की जरूरत है। उन्होंने पुष्प वाटिका से लेकर नगर भ्रमण तक की वर्णन किया। राम को देखते ही मिथिला की सभी नर नारी सुध_ बुध खो बैठते हैं। खुशी का माहौल हो जाता है। ऐसे पुरुषोत्तम भगवान राम का मात्र चरण कमल से वहा की धरती धन्य हो जाती है। यहा सीता जी द्वारा जनकपुर धाम धन्य हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ,अरविंद पाण्डेय, शत्रुधन ठठेरा, शिव प्रताप सिंह, सतीश जायसवाल, राम मिश्रा, भाग उदय पांडे,ज्ञानेश्वर जैसवाल, शिव शंकर जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, अवधनारायण मिश्र, ज्ञान प्रजापति,केशकुमार जायसवाल ,अंब्रिश पाण्डेय , अली चौधरी इस पतित पावनी मां सरयू के पावन तट पर उपस्थित रहे।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…