क्रासकंट्री दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को नगर मजिट्रेट ने किया पुरस्कृत

प्रभाती फेरी का इन्दिरा स्टेडियम में हुआ समापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) गांधी जायन्ती के शुभ अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच द्वारा आयोजित पुरूष महिला वर्ग क्रासकंट्री दौड़ में कुल 130 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें महिला प्रतिभागियों की संख्या 20 थी। पुरूष वर्ग की दौड़ को क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्र व महिला वर्ग की दौड़ को उद्यमी कुलभूषण अरोरा द्वारा झण्डी दिखा कर शुभारम्भ किया गया। पुरूष वर्ग में विजय चौधरी, अनस कु. चौरसिया, देवानन्द, अमित शाक्य, शिवाजी बाजपेयी व अंकित कुमार तथा महिला वर्ग में अरूणिमा यादव, खुशी गौड़, आयूषी सिंह, श्रद्धा तिवारी, दृष्टि व दिव्या को क्रमशः प्रथम से षष्टम स्थान प्राप्त करने तथा कु. अश्वी को सांत्वाना पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, प्राचार्य डायट उदय राज, लेखाधिकारी वी.एस. पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर धर्मेन्द्र सिंह के साथ विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इससे पूर्व गॉधी जयन्ती के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी का इन्दिरा स्टेडियम में समापन हुआ। बीएसए श्री तिवारी ने लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए मौजूद लोगों व स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थ का सेवन न करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, खेल विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

10 minutes ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

21 minutes ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

22 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

1 hour ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 hour ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

1 hour ago