Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप चुनाव सोहनपुर जनता द्वारा मिले ऐतिहासिक जीत को सूद समेत लौटाएंगे...

उप चुनाव सोहनपुर जनता द्वारा मिले ऐतिहासिक जीत को सूद समेत लौटाएंगे प्रधान प्रतिनिधि: विनोद पाण्डेय

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
ग्राम प्रधान के उप चुनाव में सोहनपुर के जनता द्वारा मिले ऐतिहासिक समर्थन से हुए जीत को सूद समेत लौटाएंगे यह कहना है ग्राम प्रधान चुने गए संगीता पांडेय एवं उनके पति विनोद पांडेय का जो करीब 900 सौ से अधिक मतों से चुनाव में विजई हुए हैं। बताते चलें देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र के सोहनपुर ग्राम प्रधान पद उप चुनाव में स्थानीय जनता द्वारा संगीता पांडेय को एकतरफा चुनाव जीताने पर जनता के प्रति बहुत ही भावुक हुए ग्राम प्रधान संगीता पाण्डेय एवं उनके पति विनोद पांडेय ने उक्त बातें पत्रकार वार्ता में कही।विनोद पांडेय की मीडिया कर्मियों से दूरभाष वार्ता हुई वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि लगातार करीब 20 वर्षों से जनता के बीच में रहा हूं। हमारे द्वारा क्या चुनाव की जीत क्या हार कभी अपने ग्राम सभा के जनता को बिना भेद भाव समान दृष्टि रख कर समस्त जनता के हित को दृष्टिगत रखते हुए सोहनपुर ग्राम सभा के हर गांव गरीब की सेवा निरंतर की जाती रही है। जो आज भी मेरा वही क्रम जारी है। वहीं जब यह सवाल किया गया कि आप के सामने तमाम समृद्ध एवं पैसे से सक्षम लोग चुनाव लड़ रहे थे। जबकि वे काफी खर्च किए हैं ऐसी बातें भी सामने आती रही हैं। फिर भी आप किंचित विचलित हुए बिना ही अपने जीत के प्रति आखिर तक बिल्कुल ही आश्वत रहे। आप के अंदर यह आत्म बल एवं इसका राज क्या रहा है। इस सवाल पर थोड़े से अपने आवाज को विराम देते हुए जनता की जीत बताते हुए भावुक हो उन्होंने कहा कि हम धन बल के न प्रत्याशी थे न कभी रहे हैं। यह जरूर है कि धन के रूप में सोहनपुर की देव तुल्य जनता सदा हमारे साथ रही हैं। जो आज भी ऐतिहासिक एवं एकतरफा चुनाव जीत कर हमारे साथ खड़ी है। यह चुनाव सोहनपुर के जनता की जीत है। जिसके हम निमित्त मात्र हैं। जनता के यही जन आशीर्वाद ही हमारे जीवन की पूंजी हैं। और उस पूंजी को हमेशा साथ ले कर चलता हूं। यही मेरे जीवन की सार्थकता है। इस कारण से ही जनता ने खुद हमारा चुनाव लड़ा है। जो आज का यह ऐतिहासिक जीत भारी मतदान के साथ हमारे पक्ष में कर जनता द्वारा जो जीत का आशीर्वाद मिला है। आजीवन हम आभारी रहेंगे यह हमारे जनता की जीत हुई है। जो इसे हमें सूद सहित लौटाने हैं। सोहनपुर की जनता को मेरा नमन है। जिसने धनबल को नकार दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments