लेखक और कवि हो जाना,
क्या इतना मुश्किल होता है,
जीवन में कभी न कभी हर एक
व्यक्ति लेखक और कवि होता है।

याद करो अपना विद्यार्थी जीवन,
जब निबंध परीक्षा में लिखते थे,
जितना अच्छा लिख लेते थे,
उतने अच्छे नम्बर भी पाते थे।

मैं अकेला ही चला था,
जानिब-ए-मंज़िल मगर,
लोग साथ आते गए और
कारवाँ बनता गया ॥
(मजरूह सुल्तानपुरी)

मैं पहले टूटा फूटा ही लिखता था,
तो कोई न कोई शब्द मिल जाता था,
धीरे धीरे शब्दों से शब्द मिलते गये,
मेरे शब्द गद्य व पद्य में बदलते गये।

फिर मेरी रचना रचनाओं में बदली,
उन्ही रचनाओं की कवितायें बनी,
कवितायें जब मैने संकलित करी,
आदित्यायन की कविता-संग्रह बनी।

अब आदित्य की कवितायें सैकड़ों
सहस्त्रों में रच कर संकलित हुई हैं,
आदित्यायन-अनुभूति व संकल्प,
प्रकाशित हो कर अब आ चुकी हैं।

बस ऐसे ही हम लेखक और कवि
और साहित्यकर भी बन सकते हैं,
आदित्य बस लिखने का जुनून हो,
तो हम कवि, लेखक बन सकते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

14 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

17 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

26 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

35 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

43 minutes ago