Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार तीन लोग घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार तीन लोग घायल

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर घूरी बाबा के टोला के समीप ब्रेजा कार के असंतुलित होकर पेड़ से टकरा जाने से तीन गंभीर रूप से घायल। सिकंदरपुर नगर निवासी व्यवसाय 60 वर्षीय सुनील कुमार जायसवाल अपनी 85 वर्षीय मां शांति देवी तथा अपने भतीजे 22 वर्षीय अंकित कुमार जायसवाल के साथ सोमवार की शाम लगभग 3:00 बजे बलिया के तरफ से आ रहे थे कि घूरी बाबा के टोला के समीप कार असंतुलित होकर बाएं तरफ सड़क के किनारे एक बबुल के पेड़ से टकरा गई, जिससे कि कार में बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments