विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी और मौन जुलूस में गूंजी ‘अखंड भारत’ की पुकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 1947 का वह विभाजन, जिसने करोड़ों दिलों को जख्मी किया, आज भी स्मृतियों में ताजा है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में यह दर्द फिर से शब्दों, तस्वीरों और मौन के माध्यम से अभिव्यक्त हुआ।
प्रदर्शनी में बिछड़े परिवारों की तस्वीरें, शरणार्थी शिविरों के दृश्य और बलिदानियों के साहस की झलक ने हर आंख नम कर दी। मुख्य अतिथि राम जियावन मौर्य ने कहा, “विभाजन सिर्फ सरहदों पर खिंची लकीर नहीं था, यह करोड़ों दिलों पर पड़ा गहरा घाव था।” विशेष अतिथि अजय सिंह गौतम ने इतिहास से सीख लेते हुए एकता का संदेश दिया।
संगोष्ठी के बाद कार्यालय से मड़या चौराहे तक मौन जुलूस निकाला गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘अखंड भारत’ और ‘एकता में शक्ति’ का संदेश देते हुए शहीदों और पीड़ितों को मौन श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव उर्फ बागी ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह गौतम, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, राम ललित चौधरी, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जोगेंद्र प्रताप सिंह, नित्यानंद, गणेश पांडे, अनिरुद्ध निषाद, कौशलेश सिंह दीपू, विनोद पांडे, अमर राय, बब्बन शर्मा, गौरव निषाद, साधु यादव, हैप्पी राय, अंबरीश राय मंटू, भुपेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन चौधरी, अत्रेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शुक्ला, सचिन राय, धनंजय पांडेय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

70 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर, मोदी-कार्नी मुलाकात से रिश्तों को मिल सकती है नई रफ्तार

मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…

2 minutes ago

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

2 hours ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

2 hours ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

2 hours ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago