स्वच्छ भारत की ओर वाराणसी मंडल का सराहनीय कदम

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सम्पूर्ण भारतीय रेल पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम चरण के चौदहवें दिन पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के /निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम अभिषेक राय के नेतृत्व में आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों एवं रेल कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता संबंधी नारे, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जन जागरूकता रैली निकाली, साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं स्वच्छता अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।
वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर “जागरूकता अभियान”, “पटरियों की सघन सफाई”, “स्वच्छता कार्यशाला” एवं “स्टेशन पर पेंट्रीकार/बेस किचन का निरीक्षण” कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वाराणसी मंडल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों पर प्रभात फेरी निकालकर यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

1 minute ago

चुनाव आयोग पर CJP के गंभीर सवाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

CJP ने दी आंदोलन की चेतावनी चुनाव आयोग पर CJP का बड़ा हमला, CEC के…

10 minutes ago

ऑटो ने सड़क किनारे खड़े परिवार को कुचला, दो वर्षीय देवांश की मौत

चार माह की बच्ची का हाथ टूटा, चालक ऑटो लेकर फरार; उरुवा थाना क्षेत्र में…

13 minutes ago

बरहज में सोशल सेक्टर की योजनाओं को लेकर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सोशल सेक्टर…

17 minutes ago

9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अडानी परिवार नंबर-1, जानिए किस तेजी से बदला अमीरों का गणित

अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago

नहर में बहता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…

2 hours ago