स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान से दी अमर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि

दि आयुष्मान फाउंडेशन ने सेनानी भवन, अयोध्या में आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर बलिदानियों को नमन करते हुए दि आयुष्मान फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा 14 अगस्त 2025, गुरुवार को सेनानी भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट योगाराम पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट राजेश त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) राम कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संचालन स्वतंत्रता सेनानी एडवोकेट मनोज मेहरोत्रा ने किया।
इस अवसर पर संस्थापक पवन पटेल एवं मोहम्मद अहद ने अपने साथियों के साथ अतिथियों का अंगवस्त्र, गीता, स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को बधाई दी।
15 अगस्त के अवसर पर 15 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में राजेश चौबे, शीतला प्रसाद वर्मा, अभिषेक सावंत, मयंक श्रीवास्तव, इति सोनकर, नीलम श्रीवास्तव, अक्षत श्रीवास्तव, अभिमन्यु यादव, सुरेंद्र कोरी, पंकज पांडेय, अनुभव, अभिषेक कोरी, धनंजय सिंह, बसंत कुमार, डॉ. आलोक मनदर्शन शामिल रहे।
कार्यक्रम में अरशद हसन, आलोक, विष्णु, रिंकू चौहान, आमिर, पवन कुमार, साहिबे आलम, जय प्रकाश चौहान, अरुण पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

4 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

4 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

4 hours ago