Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedदबंगों ने कुटिया में लगाई आग पीड़ीत ने तहरीर देकर कार्रवाई की...

दबंगों ने कुटिया में लगाई आग पीड़ीत ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भौरहवां में मंगलवार देर रात दबंगों ने एक कुटिया में आग लगा दी। पीड़ित बुधई सिंह पुत्र रघुराज सिंह के अनुसार वह आरोप लगाया कि भागवत कथा सुनने गया थे, इसी दौरान अधूम सिंह पुत्र रघुराज सिंह, मोनू सिंह पुत्र गोधन सिंह और कुसमा देवी पत्नी अधूम सिंह, निवासी औसेरी पुरवा ने उसकी कुटिया में आग लगा दी। कुटिया और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जब पीड़ित वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई और उसने आरोपितों को भागते हुए देखा। शोर मचाने पर सभी आरोपी फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि उसका पुराना घर औसेरी पुरवा में था, वह भौंरहवा के कुटिया बना के रह रहा था। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो अगली बार उसे भी आग के हवाले कर देंगे। पीड़ित ने नानपारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments