Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरी है

भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरी है

सलेमपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने गांधी चौक एवम सोहनाग मोड़ पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के पक्ष में वोट करने की अपील की।भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज किसान हो या महिला या कोई गरीब हो या युवा सबको विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही बताया कि मोदी सरकार पिछले 10 सालों में सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, वित्त व्यवस्था सहित विकास कार्यों के मामले में जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरी है।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने मोदी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथो में है। मोदी जी के जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।भाजपा नेता प्रमोद मिश्र ने कहा कि आज दुनियाभर के लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मान की नजरों से देखते है।तीसरी बार मोदी जी पीएम बनेंगे तो कई योजनाएं है जो भारत का तस्वीर बदल देगी।
कार्यक्रम को विधानसभा सह-संयोजक संजय तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रविन्दर कुशवाहा अपने कार्यो के दम पर लगातार तीसरी बार सांसद बनेंगे।
भाजपा सरकार में सभी लोग सुरक्षित है।कार्यक्रम को अमरेश सिंह बबलू,नितेश चौबे,अमरदत्त यादव,अजय दूबे वत्स,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,विनय पाण्डेय, उमाकांत मिश्र,पुनीत यादव,अनिल ठाकुर,सोनू यादव,पिन्टु तिवारी,अवधेश मद्देशिया,पंकज गुप्ता,बचनदेव गोंड, अजय तिवारी,अभिषेक मिश्र,मनीष मौर्य ने भी सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments