जनपद में धान की औसत फसल प्रति हेक्टेयर 57 कुंतल आंकलित

जिलाधिकारी की उपस्थिति में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज ग्राम पंचायत खोराराम में धान फसल कटाई का आयोजन किया गया। इस कटाई के माध्यम से जनपद में प्रति हेक्टेयर धान की औसत उपज 57 कुंतल आंकलित की गई है। इस आंकड़े का उपयोग जनपद में कुल धान उत्पादन का आंकलन करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्षतिपूर्ति देने एवं दैवीय आपदा की स्थिति में फसल को होने वाली क्षति का मुआवजा देने में किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है। एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों में धान खरीद प्रारंभ होगी। जनपद में 136 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये है। उन्होंने जनपद के समस्त कृषकों को शुभकामनाएं दी और अतिरिक्त उत्पादन को सरकारी धान क्रय केंद्र पर विक्रय करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रभारी सांख्यकीय अधिकारी, आयुक्त कार्यालय, प्रवीण चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय में ली बच्चों की क्लास, शिक्षा का बताया महत्व

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज खोराराम के सतई टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने छात्रों से सीधा संवाद किया और सामान्य ज्ञान तथा गणित से जुड़े सवाल किए। डीएम ने बच्चों की क्लास भी ली और गणित के सवाल हल करने के तरीके बताए। डीएम ने बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया तथा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने डीएम को अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 50 विद्यार्थियों का नामांकन है, जिसके सापेक्ष दो सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र तैनात है। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और मिड डे मील के विषय में भी बच्चों से जानकारी लीं। डीएम ने कायाकल्प के अंतर्गत हुए कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया और सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विद्यालय में सहायक अध्यापक राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रियंका गुप्ता, शिक्षा मित्र अंजू चौहान मौजूद थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

19 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

19 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

19 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

19 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

19 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

19 hours ago