सांसद रविन्दर कुशवाहा ने किया अमृत कलश यात्रा वीरो के नाम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सोमवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अमृत कलश यात्रा में एकत्र मिट्टी व चावल को बड़े कलश में डालकर अमृत पार्क में गिराया ।
अमृत कलश के साथ सांसद रविन्दर कुशवाहा सलेमपुर से दिल्ली पहुँचे है।
सांसद ने कहा कि पूरे देश से मिट्टी इकट्ठा कर मां भारती की सेवा में शहीद हुए देश के वीरों के नाम अमृत वाटिका लगाई जाएगी। जो देश के लिए गौरव की बात होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 31 अक्टूबर 2023 को शाम लगभग 5 बजे कर्तव्य पथ पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव का समापन समारोह भी होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का उद्घाटन करेंगे।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बताया कि केंद्र सरकार के मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत लोकसभा सलेमपुर के सभी गांवों मे घर-घर जाकर मिट्टी संग्रह किया गया है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से भी मिट्टी ली गई।
इस अभियान में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं इस साल मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ आजादी का पर्व भी मनाया गया। यह अभियान देश के वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है।
अमृत कलश को अमृत पार्क में मिट्टी विलय पर भाजपा नेता अशोक पाण्डेय,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अजय दूबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,अमित सिंह बबलू,अशोक कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,सन्तोष पटेल,अभय तिवारी,सुनील यादव स्नेही,विनय पाण्डेय,पुनीत यादव,रवि कुशवाहा आदि ने बधाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago