Tuesday, October 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभजन सम्राट संजय पाण्डेय के मधुर भजनों पर झूमते रहे दर्शक

भजन सम्राट संजय पाण्डेय के मधुर भजनों पर झूमते रहे दर्शक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।घुघली विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भुवनी स्थित प्राचीन काली मंदिर के परिसर में बीती रात नव निर्मित मंदिर में जगत जननी मां जगदम्बा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ के मौके पर पर प्रसिद्ध भजन गायक संजय पाण्डेय के भजनों पर दर्शक झूम उठे। गायक संजय पाण्डेय ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी और हिंदी के भजनों की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों की मिठास भरे बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को इस कदर आनंदित कर दिया कि वे उनके साथ कार्यक्रम की समाप्ति तक गाते रहे, गुनगुनाते रहे और तालियां बजाते रहे।
कार्यक्रम में भजन गायक पांडेय द्वारा निबिया के डारि मैया झूलेली झुलुअवा की सराहनीय प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन यज्ञ के मुख्य यजमान एवं संस्थापक अध्यक्ष देव उपाध्याय ने किया। उन्होंने भजन की बेहतरीन प्रस्तुति पर गायक पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुमन देवी, विष्णुदेव उपाध्याय, उमा देवी, भूदेव उपाध्याय, राजेश सिंह, सुदामा मद्धेशिया, विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी एवं जोगिया मठ के महंत बालकदास, शिक्षक सौमित्र पांडेय, शिक्षक एवं कवि आनंद सिंह मनभावन, रामानुज पाठक, हिमांशु पांडेय, प्रियंबद उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, देवांश उपाध्याय, प्रखर उपाध्याय, सरिता दुबे, आनंद गुप्ता, बिरजू साहनी, विजय यादव, जितेंद्र सिंह, सोनू, कृष्ण कुमार उपाध्याय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments