सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत कार्यालय के समीप चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने श्रोताओं को कंस का वध व रुकमणी विवाह का कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि धरती पर जब पाप अधिक बढ़ जाता है तो भगवान किसी ना किसी रूप में धरती पर जन्म लेकर पाप का सर्वनाश कर देते हैं।
कथा वाचक आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने कहा कि मनुष्य को किसी के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए, क्योंकि अन्याय कर वह कुछ क्षणों के लिए तो खुश रह सकता है, लेकिन उसके बाद उसके कर्म का फल भोगना पड़ता है। इस दौरान उन्हाेंने कथा में कंस वध सुनाया। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण भगवान नंदगांव छोड़कर मथुरा अपने मामा कंस के यहां पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने कंस का वध करने के बाद अपने माता-पिता देवकी व वासुदेव को बंधन मुक्त कराया। इसके पश्चात भगवान का द्वारका में प्रवेश हुआ, जहां पर उन्होंने रुक्मणी से विवाह रचाया। इस दौरान सभासद अशोक गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, अखिलेश पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, डॉ. पीके दूबे, सतीश, धनंजय वरनवाल, राजन यादव, राकेश श्रीवास्तव, अजय दूबे वत्स, बृजेश, शलभ जायसवाल, आशा देवी, पार्वती देवी, सुनीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…