संचारी रोग नियंत्रण के लिए की गई जागरूकता अभियान की बैठक

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा के प्रांगण में जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता बैठक ग्राम प्रधान डॉ जनार्दन कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनों को बताते हुए डा जनार्दन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि जिसमें जापानी इंसेफेलाइटिस ,एक्यूट एन्सेफेलाइटिस, सिंड्रोम डायरिया व मलेरिया के बचाव के लिए यह विशेष अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा ।इस इस कार्यक्रम के तहत लोगों में जन जागरूकता फैलाकर सभी को जागरुक किया जा रहा है, तथा 0 से 15 वर्ष के बच्चे को चूहा, सूअर ,बिल्ली और छछूंदर से बचाना है जो संचारी रोगो से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है ।कभी भी नहीं बचने की दशा में जानलेवा हो सकता है। कुशवाहा ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बीमारियों से बचाव के लिए जमे हुए पानी तथा गंदा पानी पीने व गंदगी के होने व गंदगी से होने वाले रोगो से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग ,शिक्षा विभाग ,मिलकर इस अभियान को चला रहे हैं। यह कार्यक्रम 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डोर टू डोर आशा कार्यकर्ता दस्तक अंर्तगत प्रत्येक व्यक्ति को संचारी रोग से बचने की सलाह दे रही है। इस कार्यक्रम में सुभाष चंद्र विश्वकर्मा प्राविधिक किसान सहायक ,प्राविधिक किसान सहायक सरिता, ममता देवी ,माया देवी ,विमलावती ,रश्मि तिवारी, अवधेश कुमार ,रुदल प्रसाद ,सच्चिदानंद शुक्ला ,अनवर अली सहित सैकड़ों ग्रामीण जिसमे महिला व पुरूष उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

3 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

4 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

4 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

4 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

4 hours ago