जनपद में दलहनी फसलों का किया जाय क्षेत्र विस्तार-कृषि मंत्री

खेती के लिए कृषकों को करें जागरूक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि शासन की मंशानुसार किसानों को सरकार द्वारा अनुमन्य सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा खाद, पानी व बीज इत्यादि की उपलब्धता भी मानक के अनुसार सुनिश्चित कराइ जाए। शाही ने बैठक के दौरान जनपद में डीएपी खाद की उपलब्धता एवं वितरण, तोरिया, राई, सरसों, मसूर बीजों के मिनी किट की उपलब्धता एवं वितरण, एफपीओ का गठन, अनुदान वितरण, गन्ना उत्पादन सहित अन्य विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कृषक हित में कार्य करने तथा कृषकों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। मंत्री शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय चौपाल एवं कृषि मेलों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कृषकों को कृषि यंत्रों एवं मिनी बीज किट इत्यादि का वितरण कराया जाय। बैठक के उपरान्त शाही ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच प्रक्षेत्र का भ्रमण कर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा इस अवसर पर लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन कर शाही विज्ञान केन्द्र द्वारा अनुसंधान के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों से भी रू-ब-रू हुए तथा केन्द्र प्रभारी डॉ. वी.पी. शाही से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व लखनऊ से बहराइच के रास्ते में घाघरा घाट, कैसरगंज सहित अन्य स्थानों पर कृषकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। जबकि लो.नि.वि. निरीक्षण गृह पहुॅचने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मा. कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की विशेषकर कृषि क्षेत्र में अर्जित की गई उपलब्धियों तथा पराली प्रबन्धन हेतु संचालित अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर बहराइच अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, निदेशक प्रसार डॉ ए.पी. राव, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र वी.पी. शाही, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ जितेन्द्र तिवारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

2 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

2 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

2 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

2 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

3 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

6 hours ago