तीन कार्मिक मिले अनुपस्थित
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन कार्मिक अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन के वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही कार्यालय का उचित ढंग से पर्यवेक्षण न करने पर डीएम ने डायट के प्राचार्य के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी आज अपराह्न रामपुर कारखाना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। कार्यालय परिसर में प्रथम दृष्टया अव्यवस्था मिली। लिपिक मुन्नीलाल मोबाइल पर पिक्चर देखते मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका जाँची जिसमे गजेंद्र राव, सतीश कुमार मिश्रा व आफताब अहमद बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने मूवमेंट रजिस्टर मांगा, जिस पर प्राचार्य ने मूवमेंट रजिस्टर न बनने की बात की।
जिलाधिकारी ने डायट की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया, किंतु वहाँ भी अनियमितता मिली। डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी तथा स्पष्टीकरण तलब किया है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…