हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रानी की सराय बाजार में स्थित कम्पोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में, वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बी ओ रानी की सराय राजित लाल रत्नाकर, विशिष्ट अतिथि राम बदन यादव एवं जयशंकर सिंह, एसआरजी आजमगढ़ एवं ग्राम प्रधान और प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी गण और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे । इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मैडल से सम्मानित किया गया, कक्षा 8 में छात्रा रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर साबिरा बानो एवं तृतीय स्थान पर शिवम सिंह रहे। इस वार्षिक उत्सव में अभिभावकों की भूमिका बहुत अहम रही,अभिभावकों ने इस मौसम में जब खेतो में कटाई चल रही है सारे काम को छोड़कर अपने बच्चों के परीक्षाफल के लिए विद्यालय आए। प्रधान अध्यापिका आयशा खान ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया की बच्चों को सभी सरकारी सुविधाएं निशुल्क पुस्तकें यूनिफॉर्म के पैसे बैग स्वेटर आदि दिया जा रहा है। आप लोग केवल बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें घर पर बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही रोके, जिसकी सूचना विद्यालय में होनी चाहिए आपका सहयोग बहुत ही आवश्यक है, और अपने बच्चों की पढ़ाई पर अवश्य ध्यान दें, प्रतिदिन बच्चों से उनके होमवर्क के बारे में अवश्य पूछे । एसआरजी राम बदन यादव एवं जय शंकर सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और पढ़ाई में मन लगाए तथा अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें, प्रतिदिन विद्यालय अवश्य आएं । बी ओ ने बच्चों एवं अभिभावकों की तारीफ की और बच्चों को पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उमाशंकर सिंह, राम प्रकाश पाठक, अर्चना भारती, सुनीता राय, माधवी राय, बीना राय, कलाम अहमद, एवं महेंद्र प्रसाद अकाउंटेंट बीआरसी एव बिलरियागंज ब्लॉक की अध्यापिका संध्या राय उपस्थित रही।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आयशा खान ने आए हुए सभी मेहमानों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और उन सभी को उपहार देकर सम्मानित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago