Categories: Uncategorized

आचार संहिता एवं निर्वाचन को सुगम बनाने हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय रमेश रंजन ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में, आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन एवं निर्वाचन को सुगम रूप से क्रियान्वित कराए जाने हेतु निर्वाचन कंट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट में की गई है। जहां निम्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस क्रम में प्रभारी एस एस टी/ एम एस टी/ वीडियो कैमरा वेबकास्टिंग /सीसीटीवी कैमरा व्यवस्थापन एवं मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय को नोडल प्रभारी व सहायक नोडल प्रभारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी पडरौना कल्पना जयसवाल, उर्दू अनुवादक पंचायत राज विभाग रिजवानुल्लाह खान को नियुक्त किया गया है। इस क्रम में निर्वाचन कंट्रोल रूम के नोडल प्रभारी शैलेंद्र कुमार राय तथा सहायक नोडल रवि प्रताप राय (जिला आपदा विशेषज्ञ) व अनिल कुमार (वरिष्ठ सहायक जिला सेवायोजन) को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति हेतु, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार को नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल के रूप में प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव तथा ई0 आर0 के0 लिपिक रवि श्रीवास्तव को बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त अनुसार अधिकारियों/ कर्मचारियों को आदेशित किया गया है कि सौपें गए कार्यों का ससमय संपादन करने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदाई होंगे। निर्वाचन कंट्रोल रूम का नंबर 05564 – 240590 है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

3 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

13 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

13 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago