Categories: Uncategorized

मतगणना हेतु विद्यालय व सरकारी भवनों को अधिग्रहित किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में, नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु अध्यक्ष व सदस्य पदों के मतदान/ मतगणना हेतु विद्यालयों तथा अन्य सरकारी भवन को पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हेतु अधिग्रहित किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त मतदान के उपरांत शील्ड मत पत्रिकाओं को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रांग रूम के लिए चयनित भवनों को भी अधिग्रहित किया गया है।इस क्रम में नगर पालिका परिषद पडरौना हेतु उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, नगर पालिका परिषद कुशीनगर व नगर पंचायत फाजिलनगर हेतु श्रीमतीमालती पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज भलुही मदारी पट्टी कसया, नगर पालिका परिषद हाटा नगर पंचायत सुकरौली व नगर पंचायत मथौली हेतु गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा, नगर पंचायत रामकोला व नगर पंचायत कप्तानगंज हेतु महावीर महाविद्यालय कप्तानगंज, नगर पंचायत खड्डा व नगर पंचायत छितौनी हेतु गांधी इंटर कॉलेज खड्डा, नगर पंचायत तमकुही राज सेवरही व दुदही हेतु फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज को अधिग्रहित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago