बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया गो तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांसडीह और एसओजी बलिया की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर अपराधी को घायल अवस्था में पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बांसडीह पुलिस मुठभेड़: कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 फरवरी की रात 11:42 बजे थाना कोतवाली बांसडीह क्षेत्र के हुसैनाबाद मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें – जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। तेज रफ्तार में भागते समय बाइक फिसल गई और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। पुलिस टीम ने जब उसे घेर लिया तो बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें – India vs South Africa Highlights: अहमदाबाद में भारत 111 पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका की 76 रन से बड़ी जीत

घायल अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बबलू नट (30 वर्ष) पुत्र सुलेमान नट, निवासी आदर थाना बांसडीह, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बांसडीह पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया यह आरोपी 25 हजार रुपये का इनामिया गो तस्कर है और हिस्ट्रीशीटर भी है।

ये भी पढ़ें – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

क्या-क्या हुआ बरामद?
बांसडीह पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से निम्न वस्तुएं बरामद की गईं—
01 अदद मोटरसाइकिल
01 अदद नाजायज तमंचा (.315 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
01 अदद खोखा कारतूस (.315 बोर)
पहले भी फरार हो चुका था आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 8 फरवरी को गोवंश तस्करी कर बिहार ले जाने के मामले में इसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था, जबकि बबलू नट मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।
बांसडीह पुलिस मुठभेड़ के बाद अब आरोपी को सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त अभियान जारी रहेगा। बांसडीह पुलिस मुठभेड़ जैसी कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

7 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

8 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

9 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

13 hours ago