Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedबच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में लंगड़ा अभियान का हिस्सा बना।

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में लंगड़ा अभियान का हिस्सा बना।

बादा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी को शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया।

एसपी ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया। पुलिस दल ने आरोपी को घेर लिया लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दोनों पैरों में गोलियां लगने से लगड़ अभियान का हिस्सा बना दिया अब अपराधी जीवन भर लगडा कर चलने को विवश होगा ’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments