महिमाठ में फायरिंग करने वाले अभियुक्तगण गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
खोराबार थाना क्षेत्र में फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर खोराबार थाना में अभियोग पंजीकृत किया। वांछित अभियुक्तगण अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम महीमाठ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, राजकुमार यादव पुत्र ध्रुपचन्द यादव निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, व प्रदीप पाण्डेय पुत्र चन्द्रभूषण पाण्डेय निवासी एकौना थाना एकौना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि
ग्राम महिमाठ में पैसे के लेन-देन को लेकर प्रथम पक्ष के अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम महीमाठ थाना खोराबार जिला गोरखपुर व द्वितीय पक्ष के राजकुमार यादव पुत्र ध्रुपचन्द यादव निवासी ग्राम जंगल अयोध्या प्रसाद थाना खोराबार जिला गोरखपुर व प्रदीप पाण्डेय पुत्र चन्द्र भूषण पाण्डेय निवासी ग्राम व थाना एकौना जिला देवरिया के मध्य गाली गलौज हुआ और प्रदीप पाण्डेय उपरोक्त द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया गया, जिससे आम जनमानस में अफरा तफरी का मौहाल हो गया। अविनाश पाण्डेय उपरोक्त अपने भाई के साथ मिलकर प्रदीप पाण्डेय को लाठी डन्डा से मारे पीटे जिससे प्रदीप पाण्डेय गंभीर रुप से घायल हुआ जिसका बीआरडी मेडिकल से ईलाज कराया जा रहा है। अरविन्द पाण्डेय उपरोक्त के लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 58/23 धारा 452,504,307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट किया गया तथा राजकुमार यादव पुत्र ध्रुपचन्द यादव निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 59/23 धारा 323,307 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसे गिरफ्तार किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago