Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन न होने पर तीनों तहसील के लेखपालो...

दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन न होने पर तीनों तहसील के लेखपालो ने दी कलमबंद हड़ताल धमकी

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) लेखपाल व पुलिस विवाद में दोषी पुलिस कर्मियों को बुधवार तक निलंबित नही किया जाता है तब गुरुवार से तीनों तहसील के लेखपाल कलमबंद हड़ताल शुरू कर देंगे। इसकी जानकारी लेखपाल संघ उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तहसील उतरौला के लेखपालों की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने की मांग करता चला आ रहा है। प्रशासन ने इस मामले में दोषी पांच पुलिस कर्मियों को केवल लाइन हाजिर कर दिया है परन्तु अभी तक उन्हें निलंबित नही किया गया है। प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रीति अपना रहा है। लेखपाल संघ उतरौला अपनी मांगों को लेकर घटना के दिन से हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में तहसील बलरामपुर व तुलसीपुर के लेखपाल हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बाद लेखपाल संघ उतरौला के हड़ताल के समर्थन में तहसील बलरामपुर व तुलसीपुर के लेखपाल गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। लेखपाल संघ तहसील उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि घटना में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता तब जिले के लेखपाल हड़ताल पर सारा प्रशासनिक कार्य ठप कर देंगे और‌ इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments