पौधारोपण के सामूहिकता से ही पर्यावरण के वर्तमान चुनौती से मुक्ति संभव है:राघवेंद्र

भाटपार रानी में हुआ पौधारोपण कार्य क्रम
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने जहरीला हो चुके पर्यावरण को विश्व के लिए चुनौती बताया है। साथ ही बताया है कि पौध रोपण से ही पर्यावरण स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। जो पेड़- पौधें हैं वह हम सभी के जीवन के लिए अमूल्य हैं। ये वृक्ष ही हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। हम सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। ये पर्यावरण संतुलन मे सहयोगी हैं। जो हमें फल, फूल व लकड़ियां भी प्रदान करते हैं।
उक्त बातें सिंह ने मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज, राजर्षि टंडन बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज एवं नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विभिन्न प्रांतो में एक वृक्ष मां के नाम मां के सम्मान में कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण को बढ़ावा दिया है । जो हम सभी लोग अपने, अपने पुत्र, पुत्री, माता पिता गुरु आदि के सम्मान में उनके अवतरण दिवस पर एक- एक वृक्ष लगावें । व वैवाहिक वर्षगांठ पर भी वृक्ष लगाने का संकल्प लें। यह प्रयास पर्यावरण की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। संस्थान उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉक्टर पवन कुमार राय ने कहा बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे हैं। उन्होंने बताया पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। पृथ्वी खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने का संकल्प लें।पौध-रोपण का यह अभियान, चलते रहना चाहिए। जो परमात्मा से प्रकृति के रूप में हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का यह एक प्रयास भी है। प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने कहा कि विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है। पौधारोपण कार्यक्रम में राजर्षि टंडन इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती कनकलता सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सजीवन त्रिपाठी, रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के बहियारी बघेल के प्रधानाचार्य छत्रसाल सिंह, नेहरू उत्तर माध्यमिक विद्यालय कठघरा के प्रधानाचार्य कमरूदीन, शिवप्रसाद, प्रवीण शाही, शिव प्रताप सिंह, राजेशघर द्विवेदी सहित संस्थान के आचार्य उपाचार्य कर्मचारी वर्ग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago