आम्बा घाट पर थारू जनजाति ग्रामीणों संग लगाई चौपाल

हिंसक वन्य जीव से बचाव के लिए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मिहींपुरवा । कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में ग्लोबल टाईगर्स डे मनाने के बाद कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की टीम ने आम्बाघाट पर थारू जनजाति ग्रामीणों संग चौपाल लगाकर हिंसक वन्य जीव से बचाव के टिप्स, पंपलेट और बिस्किट वितरित कर जागरूक किया । जागरूकता के इस कार्यक्रम में आम्बा, विशुनापुर , रमपुरवा, फकीरपुरी और बर्दिया के पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं, ज्ञात हो कि अभी 04 दिन पहले आम्बाघाट स्थित गेरुआ नदी से एक अंजली नाम की महिला लापता हो गयी है, महिला नदी में बह गयी या मगरमच्छ द्वारा खींच ले गया इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। और उसका शव भी अभी तक नहीं मिला है, पूर्व में भी आम्बाघाट स्थित गेरुआ नदी और उसके पास पड़ने वाले जंगल में अनेक दुःखद घटनाएं हो चुकी हैं ।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि जो भी ग्रामीण आम्बा घाट पर गाय, भैंस और बकरी चराने के लिए आते हैं जानबूझकर अपनी जान को खतरे में न डालें, गेरुआ नदी से दूर रहें क्योंकि गेरुआ नदी में बड़ी संख्या में खतरनाक मगरमच्छ मौजूद हैं, इसके साथ ही गेरुआ नदी से लगे जंगल में अपने मवेशी चराने मत जाएं, क्योंकि नदी से लगे जंगल में जंगली हाथी, बाघ और तेंदुए विश्राम करने, प्रजनन करने आते हैं । नर बाघ और तेंदुए मेटिंग के समय उनके प्राकृतिकवास में दखल होने और बाघिन और मादा तेंदुआ बच्चे संग होने पर और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं । इस अवसर पर क्लब सचिव राजीव श्रीवास्तव क्लब सदस्य मिथिलेश जायसवाल गौरैया संरक्षक, विजय जायसवाल और बड़ी संख्या में थारू पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago