नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं

लाइन खराब होने के चलते दिन भर होती है बिजली कटौती

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं पर गंभीर नहीं है ,आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के वीआईपी क्षेत्र रुपईडीहा रोड भिस्ती टोला ,बेलदारन टोला के उपभोक्ता पिछले 3 महीने से लगातार बिजली समस्या से जूझ रहे हैं इसी रोड पर ब्लाक प्रमुख का आवास है कई नेताओं का आवास है विधायक नानपारा का कार्यालय है और सिंचाई कॉलोनी में वीआईपी गेस्ट हाउस है इसके बावजूद यहां के लोग बिजली समस्या से लगातार जूझ रहे हैं ।
आपको बता दें पहले सिंचाई कॉलोनी के सामने कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखा था जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या से बिजली उपभोक्ता जूझ रहे थे सत्ता दल के नेताओं के प्रयास पर 1 माह पहले नया ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया परंतु अभी तक लोगों को राहत नहीं है फाल्ट होने के कारण दिन भर में 10 — 12 बार बिजली कटौती की जाती है इसके अतिरिक्त क्षेत्र में टू फेसिंग हो जाती है जिसके कारण किसी के घर में बिजली है और किसी में नहीं है कहीं वोलटेज़ कम होता कहीं ज्यादा जिसके कारण उपकरण खराब हो रहे हैं लोग परेशान हैं यहां के नागरिकों को पिछले 3 दिनों से रात्रि में बिजली नहीं मिल पा रही है भीषण गर्मी में रात भर जागने को मजबूर हैं लोग नानपारा के अवर अभियंता संजय कुमार प्रयास तो करते हैं परंतु इस समस्या जस की तस बनी हुई है पिछले 3 महीने से यहां के उपभोक्ता बिजली को तरस रहे हैं फाल्ट होने पर बिजली कर्मचारी काम करते हैं परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। कारण विभागीय कर्मी को पर्याप्त ज्ञान नहीं है गलत लाइन जोड़ने के कारण बार-बार होती है फाल्ट क्योंकि विभाग में जो कर्मी हैं उनमें संविदा कर्मी है अथवा लेबर टाइप के लोग हैं जिन से पावर कारपोरेशन नानपारा के अधिकारियों द्वारा कार्य लिया जा रहा है ।
क्षेत्रीय नागरिकों ने अनुभवी कर्मियों से खराब लाइनों को सही करा कर पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी महोदया से की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

15 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago