पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शीर्ष नेताओं का किया धन्यवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष रणवीर यादव ने देवरिया शहर के राघवनगर स्थित गगन रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की से 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , प्रदेश अध्यक्ष उत्तम नरेश पटेल और एसयूयूएस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आभार व्यक्त किया।

इन्होंने आगे कहा की समाजवादी युवजन सभा के संगठन में मेहनती और संघर्षशील युवाओं को शामिल कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करूंगा। देवरिया जिले के हर बूथ पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता यूयूपी फॉर्मूले पर गांव-गांव जाकर पार्टी का काम करेंगे। हम जनता को नीतियां और कार्यक्रम बताएंगे और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करेंगे। युवा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ हैं, युवाओं के दम पर 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा जीत हासिल करेगी। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है ।भाजपा सरकार में पिछड़े दलित, अल्पसंख्यक गरीब, महिलाएं, बच्चे, युवा, कर्मचारी, मजदूर, छोटे व्यापारी, किसान सभी परेशान हैं। प्रदेश के युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर धूल फांकने को मजबूर हैं। युवा अवसाद के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल-सब्जियों के दाम आसमान पर हैं शिक्षा महंगी होने से रोजगार, दवा और इलाज जैसी चीजें महंगी हो रही हैं और गरीब युवा शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। दूर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। देश व प्रदेश की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने और देश में समाजवादी सरकार लाने के लिए लोग सपा का समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराएगा सपा का पीडीए फॉर्मूला।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

16 minutes ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

56 minutes ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व शव छिपाने के मामले में सास गिरफ्तार

बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित…

1 hour ago

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

1 hour ago

सहायक दयाबाबू व वरिष्ठ सहायक मुन्ना बाबू के ट्रांसफर पर लगी रोक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक दयाबाबू एवं वरिष्ठ सहायक मुन्ना…

1 hour ago

Entrepreneurship Program: बिछुआ कॉलेज में उद्यमिता कार्यक्रम, छात्रों को मिली नई दिशा

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विद्यार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय की…

2 hours ago