सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गायब रहते है डॉक्टर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह लगभग 11 बजे तक डॉक्टरों के केबिन का दरवाजा बंद रहता है। एक समाचार प्रतिनिधि एक मरीज के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर इलाज कराने पहुंचे समय लगभग 11 बजे होंगे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के सिवा कोई मौजूद नहीं था । डाक्टरों का केबिन बंद था जिसके उपरांत प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर अतुल कुमार को समाचार प्रतिनिधि द्वारा तीन बार फोन मिलाया गया और उनसे मिलने की कोशिश भी की गई लेकिन उनके कार्यालय में भी ताला लटक रहा था ।प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर अतुल कुमार ने समाचार प्रतिनिधि का फोन उठाने की जहमत नहीं की गई । फिर समाचार प्रतिनिधि द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया को संपर्क कर इसकी सूचना दी गई जिसके उपरांत कुछ देर बाद एक डॉक्टर अपने केबिन में आए बाकी खाली रहे । ये हाल है सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का इस स्थिति में कैसे किसी गंभीर व्यक्ति का इलाज हो पाएगा । ऐसी लापरवाही आए दिन इस स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिलती है इस स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर द्वारा अपना केबिन छोड़ कर हमेशा महिला चिकित्सालय में बैठने की भी सूचना है । सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आम जन का इलाज भगवान भरोसे ही संभव है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

46 minutes ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago