आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व शव छिपाने के मामले में सास गिरफ्तार

बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने तथा मृतका के शव को छिपाने के गंभीर मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना बांसडीह पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह की पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी को वादी ने थाना बांसडीह में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रिंकू सिंह की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के टोलापुर सुल्तानपुर निवासी चन्दन सिंह के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही रिंकू सिंह को उसके ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जनता था। आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर रिंकू सिंह ने 01 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वादी का आरोप है कि घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतका के सास-ससुर एवं ननदों ने कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर शव को घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया, ताकि मामला दबाया जा सके। इस गंभीर प्रकरण में पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह में मु0अ0सं0 21/2026, धारा 108/238 (बी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। 31 को थाना बांसडीह के उपनिरीक्षक एवं विवेचक सूरज पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर-मनियर मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से अभियुक्ता कालपति (कलपति) देवी, पत्नी विजय शंकर सिंह, निवासी टोलापुर सुल्तानपुर थाना बांसडीह, उम्र लगभग 58 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता मृतका की सास है और उस पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने तथा साक्ष्य छिपाने में संलिप्त होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सूरज पटेल, कांस्टेबल मुकेश प्रजापति एवं महिला कांस्टेबल अर्चना पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही सभी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago