कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी माह में द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना दिवस/ समाधान दिवस 14 जनवरी से 25 मार्च तक रोस्टर के अनुसार जारी किया गया है। जनपद में थाना दिवस/ समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व, पुलिस और चकबंदी अधिकारियों को थाना वार नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई, उपस्थित प्रभारी अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 के मध्य किया जाएगा।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा तथा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी किसी भी थाना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…