आंगनवाड़ी केंद्रों से शुक्रवार को पोषाहार का वितरण किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को सामग्री का वितरण हेतु 30 एवं 31 दिसम्बर की तिथि तय की गई थी। इस क्रम में जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों से आज पोषाहार का वितरण किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषाहार वितरण के समय, मुख्यालय से आए नोडल अधिकारी राजुल उपाध्याय के द्वारा भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय कसया का निरीक्षण किया गया और गोदाम की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई । उनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परसौनी मुकुंद और साखोपर का निरीक्षण किया गया वहां कार्यकत्री के पोषण ट्रैकर एप्प पर कार्यो की प्रशंसा की गई। नोडल अधिकारी द्वारा पात्र आंगनवाड़ी को पी एल आई का लाभ न प्रदान करने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई ।
इस अवसर पर समस्त सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहे तथा पोषाहार वितरण के अवसर पर ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यदि किसी, कारणवश किसी केंद्र से पोषाहार का वितरण नहीं हो पाया है, तो वहां पोषाहार का वितरण कल 31 दिसंबर को किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

8 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

8 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

8 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

8 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

8 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

8 hours ago