देवरिया में मोहल्ले पर दंपति का आतंक, पुलिस की निष्क्रियता से पलायन को मजबूर लोग


स्थानीय निवासियों ने जताई बड़ी घटना की आशंका, पुलिस पर उठे सवाल

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)तहसील रोड नगर पालिका गेट से उत्तर की ओर बसे एक मोहल्ले में तकरीबन आठ परिवार इन दिनों भारी मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इसका कारण कोई बाहरी नहीं, बल्कि मोहल्ले के ही एक दंपति की लगातार बढ़ती बदतमीज़ी और उत्पीड़न की घटनाएं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जोड़ी के आतंक से तंग आकर पहले भी कुछ परिवार घर छोड़कर अन्यत्र बसने को मजबूर हो चुके हैं।

दहशत का पर्याय बन चुके हैं पति-पत्नी:
मोहल्लेवासियों ने बताया कि यह दंपति गालियों से शुरुआत कर अब गंदगी फैलाने तक की हरकतें कर रहा है। रोज़ाना दरवाजों पर कूड़ा-कचरा फेंकना, अभद्र भाषा का उपयोग करना और महिलाओं को अपमानित करना इनकी आदत बन चुकी है। विशेषकर जब पति नशे की हालत में घर आता है, तो उसकी भाषा इतनी गंदी होती है कि महिलाएं अपने बच्चों को घर के अंदर बंद कर लेती हैं ताकि उन पर इसका असर न हो।

महिलाओं का आरोप – अब सीमाएं पार हो चुकी हैं:
कुछ पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अब हालात असहनीय हो गए हैं। “पहले तो कभी-कभी गाली-गलौज करते थे, अब तो हर समय यही सिलसिला चल रहा है। पति-पत्नी मिलकर मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाकर धमकी भी देने लगे हैं,” एक महिला ने बताया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप:
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दर्जनों बार लिखित और मौखिक शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि पुलिस केवल समझौता कराने की खानापूर्ति कर रही है जबकि स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

पलायन की तैयारी और संभावित खतरा:
अब मोहल्लेवासियों का धैर्य टूटता जा रहा है। कई परिवार अपने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इतना चिंतित हैं कि वे पलायन तक की योजना बना चुके हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द कोई कठोर कदम नहीं उठाया, तो यह मामला किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

जनप्रतिनिधियों से भी लगाई गुहार:
स्थानीय नागरिकों ने अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि इस आतंक से निजात मिल सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

6 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

17 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

26 minutes ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

3 hours ago