कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कुशीनगर के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) एवं 2025-27 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत बची हुई रिक्त सीटों का विवरण अब वेबसाइट www.scvtup.in पर जनपदवार, संस्थानवार एवं व्यवसायवार ई-फॉर्म के माध्यम से उपलब्ध है।प्रधानाचार्य ने बताया कि वे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम या द्वितीय चरण में कोई सीट आवंटित नहीं हो सकी है, वे अब इन रिक्तियों के लिए नए विकल्प ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक “प्रदेश के राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र अगस्त 2025 हेतु द्वितीय चरण के प्रवेश व उच्चीकरण के उपरान्त परिणामी रिक्तियों के सापेक्ष नये विकल्पों का ऑनलाइन सबमिशन” पर क्लिक करना होगा।ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और वर्ग की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद वे अपनी पसंद के संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण (केवल राजकीय संस्थानों के लिए), उपवर्ग तथा लिंग संबंधी विकल्पों को पुनः पंजीकृत कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी नए विकल्प दर्ज नहीं करता है तो मूल आवेदन में दिए गए विकल्पों के आधार पर ही तृतीय चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में उसे सम्मिलित कर लिया जाएगा।यह प्रक्रिया 26 जुलाई से 28 जुलाई 2025, रात्रि 12 बजे तक ही चलेगी।साथ ही, सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों के सूचना पटों पर व्यवसायवार रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…