तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत सरया गुलाब राय के राजस्व गांव रामपुर हजिया के ग्रामीणों को बुनियादी प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। तहसील जाने के लिए 20 किमी, थाना पहुंचने के लिए 12 किमी और ब्लॉक कार्यालय के लिए 13 किमी का चक्कर लगाना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है।

ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्ष 1990 से चली आ रही है। प्रशासनिक सीमाओं के जटिल बंटवारे के कारण रामपुर हजिया गांव तीन हिस्सों में बंटा हुआ है, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है।

रामपुर हजिया का ब्लॉक नगरा, तहसील बेल्थरारोड और थाना सिकंदरपुर में आता है। इस असंगठित व्यवस्था के चलते ग्रामीणों को समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े – बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का समाधान केवल शासन स्तर पर ही संभव है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी न्यायिक बेल्थरारोड, अभिनेंद्र सिंह ने कहा कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 से पहले इस ग्राम पंचायत का नाम हजियारामपुर था, जिसे परिसीमन के बाद बदलकर सरया गुलाब राय कर दिया गया। वर्तमान में इस पंचायत की आबादी लगभग 2600 है।

ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि प्रशासनिक सीमाओं में सुधार कर उन्हें राहत दी जाए, ताकि अनावश्यक दूरी और परेशानियों से निजात मिल सके।

ये भी पढ़े – हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच : स्कूल चलो अभियान का आगाज, 30 बच्चों को मिला शैक्षणिक सामग्री

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज की टूटी सड़क और अधूरा मोहन सेतु बना सियासी मुद्दा, सपा ने सरकार को घेरा

देवरिया में गरजा सपा का विरोध: बरहज की बदहाल सड़क, अधूरा मोहन सेतु और महंगाई…

1 hour ago

देवरिया से योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- “गुंडे मिट्टी में मिल गए”655 करोड़

देवरिया में गरजे योगी: “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” से “विकास मॉडल” तक बदली यूपी की…

2 hours ago

CM से मिलने की तैयारी पड़ी भारी! देवरिया में सपा नेता को पुलिस ने रोका

देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से…

3 hours ago

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

19 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

22 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

1 day ago