अटलांटिक में तनाव: अमेरिका ने रूसी झंडे वाला तेल टैंकर किया जब्त, रूस ने बताया समुद्री डकैती

अटलांटिक महासागर में अमेरिका और रूस के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने रूसी झंडे वाले तेल टैंकर ‘मरीनेरा’ को जब्त कर लिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच टकराव जैसी स्थिति बन गई है। रूस ने इस कार्रवाई को सीधे तौर पर “समुद्री डकैती” करार दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जिस समुद्री क्षेत्र में यह ऑपरेशन किया गया, वहां रूसी पनडुब्बियां और युद्धपोत मौजूद थे। वहीं, रूसी परिवहन मंत्रालय का कहना है कि यूएस नेवी द्वारा टैंकर पर चढ़ने के बाद से जहाज से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

अमेरिकी कार्रवाई पर रूस का तीखा बयान

न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह मरीनेरा टैंकर पर अमेरिकी सैन्य लैंडिंग की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। मॉस्को ने टैंकर पर मौजूद रूसी नागरिकों की तत्काल जानकारी मांगी है और अमेरिका से चालक दल के साथ मानवीय व सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें – मर्डर मिस्ट्री सुलझी: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह

ब्रिटेन ने दिया अमेरिका का साथ

इस अभियान में ब्रिटेन ने भी अमेरिका का समर्थन किया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रॉयल एयर फोर्स (RAF) ने निगरानी मिशन के जरिए अमेरिकी ऑपरेशन को सहयोग दिया। मंत्रालय ने दावा किया कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उठाया गया है।

वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित टैंकर जब्त

अमेरिका का कहना है कि उसने उत्तरी अटलांटिक और कैरेबियन सागर में अलग-अलग कार्रवाइयों के तहत वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकर जब्त किए हैं। इनमें से एक टैंकर पर रूसी झंडा लगा हुआ था। हालांकि, एक अन्य वेनेजुएला से जुड़ा टैंकर अमेरिकी कोस्ट गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया।

यूएस होम डिपार्टमेंट का बयान

यूएस होम डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा,
“यूएस कोस्ट गार्ड ने शैडो फ्लीट के दो टैंकर बेला-1 और सोफिया को जब्त किया है। पीछा किए जाने के दौरान इन जहाजों ने अपना झंडा बदला और नाम भी बदल दिया था।”

ये भी पढ़ें – पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, जांच जारी

वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका की रणनीति

अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि ट्रंप प्रशासन ‘चुनिंदा तरीके’ से प्रतिबंध हटाकर वेनेजुएला के तेल की वैश्विक बाजारों में बिक्री और परिवहन को आसान बना सकता है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि रूसी टैंकर को जब्त करने की कार्रवाई एक रात में नहीं, बल्कि कई हफ्तों की रणनीतिक तैयारी के बाद पूरी की गई।
व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने सोशल मीडिया पर कहा,
“समुद्री ऊर्जा परिवहन की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जो अमेरिकी कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन करते हों।”

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago