Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedआदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मे तहसील कार्यकारिणी का हुआ...

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मे तहसील कार्यकारिणी का हुआ गठन

कमल नयन साहू बने तहसील अध्यक्ष , धीरेन्द्र कुमार शर्मा बने उपाध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन आपवा की एक तहसील स्तरीय बैठक कस्बा बाबागंज स्थित न्यू मीडिया हाउस पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परितोष वर्मा व जिला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव जिसमें बैठक का संचालन जिला सचिव संतोष मिश्रा ने किया। बैठक मे विभिन्न बिंदुओं व मुद्दों पर चर्चा की गई तत्पश्चात सर्व सम्मति से तहसील नानपारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे पत्रकार कमल नयन साहू तहसील अध्यक्ष तो धीरेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। मीडिया प्रभारी मो नईम खां, संरक्षक कौशलेन्द्र पाण्डेय व अब्दुल कादिर खां बनाये गए। राजनारायन तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव व देवेश पाण्डेय को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली। कोषाध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार गोयल मनोनीत किये गए। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात आगामी माह मे संगठन का तहसील स्तरीय सम्मेलन कराये जाने की रुपरेखा पर चर्चा की गयी। इस मौके पर बैठक मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रजनीश रस्तोगी व संजय गुप्ता, विनोद गिरि, पंकज जायसवाल, अमित मदेशिया, प्रीत कुमार पाठक, अनिल वर्मा, बनारस गिरि, शोभाराम, दिनेश मिश्रा, सुनील कुमार सहित कई पत्रकार व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments