Tuesday, October 14, 2025
HomeUncategorizedमामूली विवाद में चली गोली किशोर की हालत गम्भीर

मामूली विवाद में चली गोली किशोर की हालत गम्भीर

लक्ष्मीपुर शिवाला में मनबढ़ ने मारी गोली

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भिटौली थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में युवक ने 16 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। गोली मारने की घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल सतीश चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायल युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। डा भानू प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को दो गोली लगी है। एक गोली कान के पास लगी है और एक गोली सीने में लगी है उसकी हालत नाजुक है। युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक ने गोली किस कारण से मारी और असलहा कहाँ से मिला इन बिंदुओं पर पुलिस पूछ-ताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments