Categories: बहराइच

श्रीअन्न के गुणों का गुणगान करेंगे शिक्षक, बच्चों की सुधरेगी सेहत

कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों ने अध्यापक को किया प्रशिक्षित, डीएम ने दिये टिप्स

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कृषि विभाग के तत्वावधान में सांवरिया रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित एक दिवसीय उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल करिकुलम के माध्यम से अध्यन तथा परीक्षण कार्यक्रम का डीएम मोनिका रानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात् कार्यक्रम स्थल पर स्टैंडिंग के माध्यम से लगाये गये ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा के श्रीअन्न (मिलेट्स) की प्रदर्शनी को देखा और कार्यक्रम में उपस्थित इण्टर कालेज के अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि आज हमारे जीवन में श्रीअन्न का अत्यन्त महत्व है, इसी लिए इसे सुपरफूड भी कहते है।
उन्होनें उपस्थित अध्यापकों से अपेक्षा किया कि वे श्री अन्न के महत्व को अपने कक्षा के बच्चों को बताए जिससे उनके माध्यम से उनके माता-पिता सुपरफूड श्री अन्न की खेती ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा आदि की खेती की ओर उन्मुख हो सके उन्होनें बताया कि वर्तमान पीढ़ी धान, गेहूॅ , पिज्जा, बर्गर आदि से बने भोजन का उपयोग करते है। जिससे वे कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।
उन्होनें उपस्थित अध्यापक बन्धुओं से अपनी-अपनी कक्षाओं में उपस्थित बच्चों को पराली प्रबन्धन के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा , उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह ने मिलेट्स उत्पादन के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार साझा कर अध्यापकों को प्रशिक्षित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव ने मिलेट्स की विशेषता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की अपेक्षा की, कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, बहराइच के डॉ पी.के. सिंह, डॉ नन्दन सिंह, डॉ अनिल कुमार राजभर आदि द्वारा उपस्थित अध्यापकों को श्री अन्न की खेती के बारे में प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर अध्यापक ओम प्रकाश वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार गुप्ता, रजत पाठक, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, देवेन्द्र प्रकाश मिश्र, पवन कुमार गुप्ता, संत कुमार चौबे, मो. तारिक, यतीन्द्र मिश्र, मानवेन्द्र सिंह, नैमिष कुमार गिरी, सूर्य प्रताप पाल, सुशील शुक्ल, देवेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। तथा कई अध्यापकों ने अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किये, कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक गु्रप ‘ए’ पंकज, अरविन्द कुमार, राम प्रकाश मौर्या, कुलदीप वर्मा, सुधाकर शुक्ला, सतीश कुमार जायसवाल, रविराज शर्मा आदि कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago