बीईओ के नेतृत्व में शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली, वंदे मातरम से गुंजायमान हुई दिशाएं

  • आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित हुई रैली
  • राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागृत की चेतना, छात्रों ने किया रैली का स्वागत

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14 अगस्त…

बीईओ अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में दुदही बीआरसी परिसर से बाइक सवार शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकाली गई जो विकास खंड के अंतिम छोर पर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भगवानपुर तक गई। समूचे विकास खंड का भ्रमण करने के उपरांत रैली का समापन पुन: बीआरसी परिसर में हुआ। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीआरसी परिसर में शिक्षक जुटे। प्रभातफेरी, ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात बीईओ के नेतृत्व में तिरंगा रैली रवाना हुई। दुदही उपनगर के प्रमुख मार्गों से ब्लाक मुख्यालय, कस्तूरबा विद्यालय होते हुए दुदही-सेवरही मार्ग पर स्थित परिषदीय विद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों में स्वतंत्रता के राष्ट्रीय पर्व के प्रति चेतना जागृत की गई। रैली विकास खंड के अंतिम छोर पर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भगवानपुर पहुंची जहां रैली के स्वागत में छात्रों ने गगनभेदी नारे लगाए।

छात्रों को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली। इसके लिए न जाने कितने फांसी के फंदे पर झूले थे और न जाने कितनों ने गोली खाई थी, तब जाकर हमने यह आजादी पाई थी। देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इनका सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य है। ग्रामीणों ने समूचे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षक व छात्र भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे थे। रैली का समापन वापस बीआरसी परिसर में हुआ। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, विद्या सिंह, एआरपीगण अनिल सिंह, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद, शिक्षक ओपी सिंह, बालकृष्ण प्रसाद, प्रणव प्रकाश गिरी, शिवशंकर तिवारी, विपिन बिहारी चौबे, आशीष मिश्र, नूर मोहम्मद, जवाहर प्रसाद, आलोक पांडेय, प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनिता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

12 hours ago