बरवाराजापाकड़ में पुलिस चौकी बनाने की उठी मांग

थाने से दस किमी दूरी, फरियादियों को होती है परेशान

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14 अगस्त…

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के हल्का नंबर दो में तमकुही ब्लाक का सबसे बड़ा गांव बरवा राजापाकड़ है। 28 टोलों में विभक्त इस गांव की आबादी लगभग 16 हजार है। गांव में दो बड़े बाजार, आधा दर्जन से अधिक चौराहे, विभिन्न विद्यालय, अस्पताल, बैंक, एटीएम, आधे जनपद को आपूर्ति देने वाला विद्युत उपकेंद्र आदि महत्वपूर्ण संस्थाएं मौजूद हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी तुर्कपट्टी पुलिस पर है लेकिन थाने से दस किमी से अधिक दूरी होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यहां से सेवरही, पटहेरवा व विशुनपुरा थाना कार्यालय भी सात से आठ किमी की दूरी पर हैं। हालांकि गांव के सीताराम चौराहा पर एक पुलिस बूथ मौजूद है लेकिन यहां सिर्फ एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल ही तैनात हैं। किसी घटना की होने की स्थिति में निर्णय लेने की क्षमता न होने व थाने से एसएचओ या एसआई का निर्देश प्राप्त होने में बिलंब के चलते अपराधियों का मनोबल बढा हुआ है। थानाक्षेत्र के हल्का नंबर दो में स्थित सपही टड़वा, बरवा राजापाकड़, राजापाकड़, खुदरा अहिरौली, पगरा प्रसाद गिरी, पकडी गोसाई सेमरा हर्दोपट्टी आदि गांव भी इर्द गिर्द हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों का आतंक था।

पुलिस बूथ पर कांस्टेबिलों की तैनाती होने के बाद थोड़ी राहत है। यहां चौकी स्थापित हो जाए तो सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा तथा त्वरित न्याय मिल सकेगा।सीताराम चौराहा तमकुही व दुदही विकास खंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का व्यवसायिक केंद्र है। यहां पुलिस चौकी जरुरी है। पुलिस बूथ पर कम से कम एक उपनिरीक्षक की तैनाती की जाए जिससे घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। साथ ही चौकी स्थापित कराई जाय जिससे ग्रामीण अपराध व अपराधियों के प्रति भयमुक्त रहें। तुर्कपट्टी, विशुनपुरा, सेवरही व पटहेरवा पुलिस स्टेशनों की दूरी यहां दस किमी से अधिक है। घटना की स्थिति में पुलिस विलंब से पहुंचती है।

थाने से अधिक दूरी होने के कारण अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस चौकी स्थापना आवश्यक है। अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी-आशुतोष कुमार सिंह, एसएचओ तुर्कपट्टी।

संवादाता मृत्युंजय पाण्डेय …

parveen journalist

Recent Posts

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाओ, जेएसवाई भुगतान समय से करो: डीएम

आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…

2 minutes ago

बटेश्वर मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

24 नवंबर के स्नान पर रहेगी खास नजर; CCTV से लेकर गोताखोरों तक का इंतजाम…

9 minutes ago

56 देशों के बीच ब्रिटेन की ऐतिहासिक जवाबदेही पर बहस, क्षतिपूर्ति बना बड़ा सवाल

राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…

28 minutes ago

लोकतंत्र एक ‘नारा’

लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…

29 minutes ago

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

3 hours ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

5 hours ago