देवरिया में शिक्षक-कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित, जनप्रतिनिधियों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया के सभागार में कर्मचारी-शिक्षक संघर्ष समिति, देवरिया द्वारा भव्य शिक्षक – कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी तथा देवरिया – कुशीनगर से विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति एवं आयोजक मंडल की ओर से सेवा निवृत्त शिक्षक, प्रधानाचार्य, कर्मचारी, अधिकारी प्रतिनिधियों को शाल और सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशेष रूप से उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपद देवरिया के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी सहित अनेक आमंत्रित प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनर्स समाज राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं और समाज में उनके योगदान को सदैव याद किया जाना चाहिए।

समारोह के अंत में कर्मचारी-शिक्षक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए “जय कर्मचारी-शिक्षक, पेंशनर्स समाज” और “जय हिंद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

9 minutes ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

3 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

6 hours ago