मॉल मालिक, पत्नी और साले पर यौन शोषण व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के एक नामी मॉल से जुड़ा मामला सनसनीखेज आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। मॉल में काम कर चुकी एक युवती ने मॉल मालिक उस्मान, उनकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अंसारी पर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और व्यापारियों को लड़कियां सप्लाई करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह एसएस मॉल में कार्यरत थी। इस दौरान मालिक उस्मान और उसके साले ने जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। युवती का आरोप है कि मॉल में आने वाले व्यापारियों के ठहरने की व्यवस्था वहीं होती है और वहां काम करने वाली लड़कियों को जबरन उनके पास भेजा जाता है। उसने यह भी बताया कि मॉल मालिक की पत्नी तरन्नुम, लग्जरी जीवन का सपना दिखाकर लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने का प्रयास करती है।

पीड़िता के अनुसार, पहले शिकायत करने पर पुलिस ने ही उसे धमकाया था। मगर अब उसने पूरे मामले की पुनः शिकायत एसपी से की है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि पीड़िता हमारे कार्यालय आई थी और उसने शहर के एक प्रतिष्ठान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मॉल मालिक उस्मान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “हमारे मॉल में पिछले 10 वर्षों से हिंदू और मुस्लिम भाई-बहन की तरह कार्य करते हैं। इस दौरान कभी भी इस तरह का आरोप नहीं लगा। हमारे यहां कार्यरत मैनेजर मनोज पांडेय की देखरेख में सब काम होता है। युवती पहले भी 6 महीने पहले आरोप लगा चुकी थी लेकिन तब धर्म परिवर्तन का जिक्र नहीं किया था। दरअसल चोरी के एक मामले से बचने के लिए वह अब हमारे ऊपर झूठा आरोप मढ़ रही है।”

पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आएगा, लेकिन आरोपों ने देवरिया की फिजा में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

12 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

13 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

15 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

15 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

2 days ago