बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया सर्व प्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सोमवार को बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों ने समस्त छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।
डॉक्टर अजय मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस किस उपलक्ष में मनाते हैं उन्होंने कहा की डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्र के महान शिक्षक थे और भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुने गए थे, वे देश के महान शख्सियत थे जिन्होंने ने शिक्षा के क्षेत्र में विश्व के धरातल पर भारत को एक अलग पहचान दिलाया। 5 सितंबर को हम सभी भारतवासी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षक दिवस के रूप में याद करते हैं वही विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शंभू नाथ तिवारी ने कहा की शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है राष्ट्र के निर्माण में एक शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं।
उन्होंने ने बताया कि जिस तरह से प्रकृति हमारी देखरेख करती हैं उसी तरह से शिक्षक देश के होनहारों को उचित शिक्षा देकर एक अच्छे समाज व राष्ट्र के निर्माण की ओर अग्रषित कर एक सच्चे गुरु का फर्ज निभाता है।
कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय के समस्त नवागत अध्यापकों को सम्मानित किया गया। वही
बरहज बीआरसी पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ अजय मिश्रा के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुरू किया गया इस अवसर पर गुरुओ द्वारा समाज के लिए शिक्षा का क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर संतोष उपाध्याय, मनोज पाण्डेय, शुशील यादव, कृतमुख पाण्डेय,प्रमोद मिश्रा साधना शुक्ला, ज्योति सिंह, जेपी सिंह,गिरधर तिवारी, नन्हे सिंह निजामुद्दीन अंसारी,सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे,। जबकि बरहज में स्थित
लक्ष्य कंप्यूटर क्लासेस के द्वारा शिक्षक दिवस पर अपने छात्र छात्राओं को उनके द्वारा लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेस में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
लक्ष्य कंप्यूटर क्लासेज मे आज 140 बच्चो को अंकपत्र वितरण किया गया जिसमे कोर्स में प्रथम स्थान के लिए प्रतिक सिंह, किरन गुप्ता, द्वितीय स्थान के लिए रितेश कुशवाहा, रेनू भारती, मनीषा, सीमा,विकास, रणविजय, मानवी, सलोनी गुप्ता, रिद्धि श्री, अन्नू पाल, अंचल,लक्ष्मण, प्रशांत साहनी, नेहा यादव, संजना इत्यादि लोग को प्रमाण पत्र
डायरेक्टर दिव्या मद्देशिया के द्वारा प्रदान किया गया।

संवाददाता- गोविन्द मौर्य

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.