शिक्षक नेता के अनुज नन्हे मिश्र का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पतलापुर निवासी एवं अध्यापक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद मिश्रा के छोटे भाई नन्हे मिश्रा का इलाज के दौरान लखनऊ के एसजीपीजीआई में देर रात इलाज के दौरान 17 की रात निधन हो गया। देर रात आई इस दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह होते ही ग्राम पतलापुर स्थित आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। परिषदीय अध्यापकों का कारवां तो सुबह से ही आवास पर जुट गया।

विधायक दीपक मिश्रा हुए शामिल

नन्हे मिश्र के अंतिम संस्कार की सूचना मिलते ही बरहज विधायक दीपक मिश्रा भी भागलपुर घाट पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा—“मेरे देवतुल्य सलेमपुर वासियों के दुख की घड़ी में मैं सदैव उपस्थित हूं। यह मेरे लिए भी गहरा व्यक्तिगत दुख है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।”

राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पहुंचीं

अंत्येष्टि के उपरांत प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम भी पतलापुर आवास पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विपक्षी दलों के नेताओं ने भी जताया दुख

नन्हे मिश्र के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी से जुड़ी रंजना भारती सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उनके आवास पर पहुंचकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

श्रद्धांजलि सभा जैसा माहौल

ग्राम पतलापुर में दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने नन्हे मिश्र के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago