ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त, तस्वीरों से खुला बड़ा राज

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की हार के सबूत अब पहली बार तस्वीरों के जरिए सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि भारत की ताकतवर कार्रवाई ने पाकिस्तान की तीनों सेनाओं को किस कदर हिलाकर रख दिया था।

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत की ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही थीं और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा था, तब पाकिस्तान की सेना पूरी तरह घबरा गई थी। हालात यह थे कि पाकिस्तानी सैनिक या तो बंकरों में छिपकर अपनी जान बचा रहे थे या फिर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भाग रहे थे।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना के कुछ हिस्से ईरान की सरहद तक जाकर शरण लेने को मजबूर हुए। यह पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान की कमजोरी इतनी स्पष्ट रूप से तस्वीरों में दर्ज की गई हो।

भारतीय सेना ने इस पूरे अभियान में न सिर्फ आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शर्मिंदा कर दिया। इन तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान की सेना भारतीय कार्रवाई से कितना डरी और किस तरह उन्होंने हार मानते हुए खुद को बचाने में ही भलाई समझी।

Editor CP pandey

Recent Posts

विश्व बैंक की रिपोर्ट से उठे बड़े सवाल: 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अब 80 करोड़ को मुफ्त राशन का क्या होगा?

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट के बाद सरकारी सहायता, डीबीटी और आगामी बजट की होगी नई…

4 hours ago

रक्षक ही बन बैठे भक्षक!

थाने की चौखट पर टूटता भरोसा, वर्दी की गरिमा पर उठते सवाल विशेष कविता |…

4 hours ago

वक्त की धूल में खोए नहीं ये नाम, कर्म की रोशनी से आज भी रोशन है मुकाम!

2 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे नाम, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छापलेखक:…

4 hours ago

2 नवंबर: इन दिग्गजों का जन्मदिन!

2 नवंबर: शाहरुख खान से गुरु रामदास तक, जानिए आज जन्मे महान व्यक्तित्वों की कहानी…

4 hours ago

2 नवंबर की कहानी: युद्ध, सत्ता और इतिहास के बड़े मोड़

2 नवंबर का इतिहास: जानिए इस दिन की 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी…

4 hours ago

किसी को लाभ, किसी को नई उम्मीद; 2 नवंबर का राशिफल पढ़ें, जानें अपना शुभ रंग और उपाय

दैनिक पंचांग एवं राशिफल, 2 नवंबर 2026: कालाष्टमी पर जानें 12 राशियों का भविष्य सोमवार,…

4 hours ago