Monday, April 13, 2026
HomeUncategorized24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

शिमला (एजेंसी)हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य से उत्पीड़न की शिकायत की थी जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया।
स्कूल प्रशासन ने बताया कि 24 छात्राओं ने प्राचार्य को लिखित शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिक्षक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीड़न रोधी समिति को भेज दिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments