क्वार्टर फाइनल में तारविशुनपुर ने बसंतपुर को हराया

तमकुही/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में 30 वें दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में तारविशुनपुर की टीम ने बसंतपुर को एकतरफा मुकाबले में 43 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास हारकर बल्लेबाजी करने आई तारविशुनपुर की टीम ने 94 रन बनाए। बल्लेबाज दिलशान ने 59 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसंतपुर की टीम के विकेट रुक रुक कर गिरते रहे। पूरी टीम महज 51 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। दिलशान ने तीन विकेट लिया।इस प्रकार तारविशुनपुर ने एकतरफा मुकाबले को जीतकर सेमी फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। दिलशान मैन आफ दी मैच चुने गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता रवि सिंह व छोटे सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। बैजू सिंह व अनवर ने अंपायरिंग , शीनू सिंह व शिवम सिंह ने स्कोरिंग, राजन सिंह व वीरु ने कमेंट्री की। इस दौरान अमित सिंह,आरपी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दीपू सिंह, प्रिन्स सिंह, विकास सिंह, प्रदीप, अफसर, अनुज सिंह, सागर, अंकित आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

13 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago