ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी का बीईओ ने लिया जायजा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) राज्यस्तर तक होने वाली बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की न्यायपंचायत स्तर प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। इस वर्ष जनपद को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना है। जबकि जिलास्तरीय प्रतियोगिता नवंबर के उत्तरार्द्ध में संपन्न होगी। इसके पूर्व नवंबर के प्रथम सप्ताह में दुदही की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता व दुदही की मेजबानी तमकुहीराज तहसील स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न होगी। दुदही के बीईओ अजय कुमार तिवारी ने ब्लाक व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशकों को न्यायपंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सफल टीमों को कड़ा प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है ताकि दुदही के बाल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ब्लाक का नाम रोशन करें। इस क्रम में गुरुवार को ब्लाक व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में रवीश कुमार, अमित कनौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, सुमंत यादव, राजेश यादव की टीम ने दुदही विकास खंड के यूपीएस भगवानपुर के परिसर में विद्यालय के छात्रों के साथ यूपीएस गनेशा पट्टी व यूपीएस सरगटिया करनपट्टी के छात्रों को अभ्यास कराकर प्रशिक्षित किया व सफलता के लिए टिप्स दिया।‌ बीईओ अजय कुमार तिवारी ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान छात्रों ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में दौड़, लांग जंप, हाई जंप, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का प्रदर्शन किया जिसे बीईओ ने सराहा। उन्होंने बाल खिलाड़ियों से आह्वान किया कि दुदही की टीम को चैंपियन बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। इसके लिए संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। अलग अलग विद्यालयों में अलग अलग खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी खिलाड़ी यूनीफार्म व संसाधनों से लैस होंगे। अधिकांश आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो चुके हैं, शेष का प्रबंध किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालयों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन खेलों में भाग लें इन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, दुर्गेश सिंह, धनन्जय प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मुनीब प्रसाद, अनिता कुशवाहा, सरिता, जोहरा, शबनम, चांदनी, श्वेता, सहाना, अनूप, दीपक, संदीप आदि छात्र मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago